फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहन का पता नहीं चला, पीड़ित पक्ष के पांच लोग गिरफ्तार

Mon, 25 Sep 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास पुलिस के वाहन से युवक की मौत और शव रख कर देवरिया-कसया मार्ग जाम करने के मामले में पुलिस ने मृतक के पक्ष के पांच लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में 28 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है। जबकि दूसरी तरफ जिस वाहन से युवक की जान गई है उस वाहन का पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गौरा में रहने वाले किसान समीउल्लाह भीमपुर से बीते बृहस्पतिवार की रात धान की फसल की सिंचाई करके घर लौट रहे थे। उनके परिजनों का आरोप है कि गांव के पास एक प्राइवेट स्कूल के समीप एक नीली बत्ती लगे पुलिस वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद अगले दिन शव रखकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को खदेड़ा। मामले में पुलिस ने 28 नामजद तथा 200 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती सहित 15 गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इसमें आरोपी आबिद अंसारी, सुभाष, श्रवण, इमरान अंसारी, अनीश अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरी तरफ ग्रामीणों व कुछ अन्य आरोपियों ने बताया कि पुलिस बेवजह परेशान कर रही है। पुलिस वाहन के बारे में पता न लगाकर निर्दोष लोगों पर कार्रवाई कर रही है। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मार्ग जाम करने तथा पुलिस से मारपीट करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें