फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : रिश्वत नहीं दी तो एसआई ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को किया सीज

Mon, 25 Sep 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। हर महीने पंद्रह हजार रुपये नहीं देने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज करने का आरोप वाहन के मालिक ने एसआई पर लगाया है। मामले में पीड़ित ने डीएम व एसपी से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कुशीनगर जिले के कसया थानाक्षेत्र के सेमरा उर्फ झुंगवा गांव निवासी मिथिलेश कुमार ने एसपी व डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि वे 24 सितंबर की सुबह सात बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर तरकुलवा थाना क्षेत्र के सृजन फीलिंग सेंटर मुंडेरा बाबू, रामपुर खास पर डीजल भरवाने गए थे। आरोप है कि डीजल भरवाकर वह ज्यों ही पेट्रोल पंप के बाहर सड़क पर पहुंचे तो सादे कपड़े में खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर स्वयं को थाने का एसआई बताया। आरोप लगाया कि व्यक्ति ने 15 हजार रुपयों की मांग की। पीड़ित ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वह बार-बार आग्रह करता रहा कि वह ट्रैक्टर-ट्राॅली से केवल कृषिकार्य करता है, लेकिन आरोपी ने कुछ नहीं सुना और ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ कर थाने में ले जाकर बंद कर दिया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि आरोप गलत है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनन अधिकारी ने सीज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें