फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिया धंसने से वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक

Wed, 04 Nov 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उग्रसेन सेतु पर आवागमन बंद होने के बाद रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर मंगलवार की दोपहर में जोगिया चौराहे के पास पुलिया धंस गई। सड़क पर बड़ा गड्ढा बन जाने के कारण इस रास्ते बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

उग्रसेन सेतु में होल के कारण ट्रक रुद्रपुर से होकर करहकोल और नरायनपुर रोड से होते हुए गोरखपुर जिले के कौड़ीराम-बड़हलगंज मार्ग पर पहुंच रहे हैं। इस मार्ग पर वाहनों का लोड बढ़ने से सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त होने लगे हैं।
दोपहर में जोगिया चौराहे के पंप के पास बीच सड़क पर पुलिया धंस गई। लोगों ने गड्ढ़े में पेड़ की टहनियां डाल दी हैं। क्षेत्रवासी सत्य विजय यादव, शब्बीर अहमद, राजेश यादव, जगदीश सिंह, रमाकांत सोनकर आदि ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व ही रुद्रपुर करहकोल मार्ग पर बड़े वाहनों के आने जाने पर रोक लगाने की मांग की गई मगर कोई पहल नही हुई।
विज्ञापन

बड़े वाहनों के कारण सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। कोहरे का मौसम शुरू हो गया है। इससे हादसे हो सकते हैं। उन्होंने तत्काल मौके पर बैरिकेडिंग करने की मांग की।
इस बावत लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुधांशु सिंह ने कहा कि सड़क पर बड़े वाहनों के जाने पर रोक लगी है। गड्ढ़े की मरम्मत का जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें