एकौना। रुद्रपुर-करहकोल मार्ग के झरिया चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात बरातियों से भरा वाहन पलट गया। इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। सभी बराती गोरखपुर जिले के सहजनवां थाने के जिगिना गांव के निवासी हैं।
सहजनवां थाना क्षेत्र के जिगिना निवासी विक्रांत गौड़ गांव के लोगों के साथ बरात में शामिल होने के लिए रुद्रपुर गए थे। रात करीब 11 बजे सभी लोग चार पहिया वाहन से घर वापस लौट रहे थे। करहकोल पुल के पहले झरिया चौराहे पर गाड़ी बांध के नीचे पलट गई। इसमें विक्रांत समेत तीन लोग घायल हो गए। उपचार के बाद सभी गंतव्य के लिए रवाना हुए।