भटनी थाना क्षेत्र के चकउर फकीर गांव निवासी इंदल गुप्ता पुत्र गोपीचंद गुप्ता नगर के बाईपास रोड बजाज दोपहिया वाहन का डीलरशिप संचालित करते थे। वह रविवार की शाम किसी काम से एकलाआम की तरफ गए थे। अज्ञात वाहन की ठोकर से इंदल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे गिर गए थे।
देवरिया जिले में भटनी नगर स्थित एक दोपहिया एजेंसी के मालिक की सड़क हादसे में रविवार की रात मौत हो गई। दुर्घटना भटनी इलाके के एकला आम चौराहे के आसपास होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। व्यवसायी की मौत पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
भटनी थाना क्षेत्र के चकउर फकीर गांव निवासी इंदल गुप्ता पुत्र गोपीचंद गुप्ता नगर के बाईपास रोड बजाज दोपहिया वाहन का डीलरशिप संचालित करते थे। वह रविवार की शाम किसी काम से एकलाआम की तरफ गए थे। अज्ञात वाहन की ठोकर से इंदल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे गिर गए थे।
बेहोशी की हालत में आसपास के लोगों सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने देवरिया जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज के दौरान युवा व्यावसायी की मौत हो गई। मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
पत्नी शिल्पी तथा मासूम पुत्र शिवाय रो-रो कर बुरा हाल है। वही रिश्तेदार, ग्रामीण सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद फिर शाम को शव घर पहुंचने पर व्यवसायी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।