फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रामलीला देखकर लौट रहे सब्जी विक्रेता से रुपये छीने

Sun, 24 May 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मठिया स्थित बगीचे में शुक्रवार की रात रामलीला देखकर घर जा रहे सब्जी विक्रेता की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि 27 हजार सात सौ रुपये भी छीन लिए। पीड़ित ने शनिवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सुरहां गांव निवासी गुड्डू कुमार चौराहे पर थोक सब्जी की दुकान हैं। शुक्रवार की रात में दुकान से घर निकले। रास्ते में मठिया शिव मंदिर के कोटदेई माता स्थान पर चल रहे यज्ञ में रामलीला देखने लगे।
वहां से लौटते समय रात करीब 11 बजे कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारने-पीटने लगे।
आरोप है कि युवकों ने जेब में रखे रुपयेभी छीन ले गए। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि छिनैती का आरोप बेबुनियाद है।
मारपीट की बात सामने आई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें