फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शार्ट सर्किट से सब्जी और फल गोदाम में लगी आग, जल गए नोट

Sat, 08 Apr 2023 06:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।

सार

iपीड़ित मदन का कहना है कि दुकान के सहारे परिवार की जीविका चलाती थी। आगजनी में पूरी पूंजी जल गई। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मयफोर्स पहुंचा था। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाया गया।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के खुखुंदू चौराहे के पास हाइवे मार्ग पर शुक्रवार आधी रात को बिजली की शार्ट सर्किट से एक सब्जी और फल के गोदाम में आग लग गई। आगजनी में दस हजार रुपये नगदी सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


शेरवां बभनौली निवासी मदन सब्जी और खरबूजे के थोक व्यापारी है। लंबे समय से वह खुखुंदू जलकल के पास निजी मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। चौराहे के पास देवरिया हाइवे मार्ग पर वह एक किराए पर गोदाम लेकर उसी में सामान रखते थे।

रोज की तरह वह शुक्रवार रात को भी गोदाम में सामान और रुपये रखकर घर चले आए। तकरीबन दो बजे रात को आगजनी की सूचना पर मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। आगजनी में पांच सौ रुपये के तकरीबन दस हजार रुपये नगद, सैकड़ों कैरेट, आलू, प्याज, गेहूं, सहित हजारों का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मदन का कहना है कि इसी के सहारे परिवार की जीविका चलाती थी। आगजनी में पूरी पूंजी जल गई। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मयफोर्स पहुंचा था। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाया गया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें