फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शहर के विभिन्न अखाड़ों ने अकीदत के साथ निकाला मोहर्रम की सातवीं का जुलूस

Thu, 27 Jul 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मोहर्ररम की सातवी पर वि​भिन्न अखाडो की ओर से शान शौकत के साथ निकाला गया जुलूस।संवाद
विज्ञापन
देवरिया। मोहर्रम की सातवीं का जुलूस बुधवार की शाम को पूरी शान और अकीदत के साथ शहर में निकला। विभिन्न अखाड़ों से जुड़े खिलाड़ियों ने अपने हैरतअंगेज करतबों से लोगों को आश्चर्य में डाल दिया। प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अंत में सरकारी चौक पर जाकर अपने अखाड़ों पर वापस लौट गए।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से अखाड़ा खिलाड़ी मोहर्रम की सातवीं से लेकर 10 वीं तक निकलने वाले जुलूस में अपना करतब दिखाने की तैयारी कर रहे थे। बुधवार की शाम इस्लामिया अखाड़ा देवरही, चांद क्लब, स्टार क्लब, नाइन स्टार क्लब अलीनगर और अबूबकर नगर के स्टार क्लब अखाड़ा के खिलाड़ियों ने सातवीं का जुलूस निकाला। जुलूस के साथ विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ी करतब दिखाते हुए आगे बढ़े। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर यह गुजरे। अबूबकरनगर, रेलवे सस्टेशन रोड अमर ज्योति चौराहा, नई बाजार, छहमुखी चौराहा, मालवीय रोड, सरकारी चौक पर आकर समाप्त हुई, इसके बाद सभी अपने अखाड़ों पर वापस लौट गए। इधर अबूबकरनगर के जफर महफूज लठिया सालार क्लब के खिलाड़ी इस साल जुलूस के दौरान नया करतब दिखाने की तैयारी में जुटे हैं। इसी तरह रामपुर कारखाना में चांद क्लब व स्टार क्लब, पोखरभिंडा लाला का स्टार क्लब, डुमरी, गौरा, मुंडेरा लाला समेत मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के युवाओं ने भी अपनी तैयारियों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें