फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हुई पदोन्नति

Thu, 27 Jul 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दवरिया। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पदोन्नति सुपरवाइजर के पद पर हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी व मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने विकास भवन के गांधी सभागार में इन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि बाल विकास व पुष्टाहार विभाग की महती भूमिका है। पदोन्नति अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि पदोन्नति अच्छे कार्य की परिणति है। शोभा श्रीवास्तव, दुर्गावती यादव, निर्मला मिश्रा, आशा मिश्रा, सरीता देवी, सुमन श्रीवास्तव, सिरजावती देवी सहित सात चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत, राय, समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लालबहादुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें