फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बीमारियों से बचाएगा टीका : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त, सितंबर और अक्तूबर में चलेगा मिशन इंद्रधनुष अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मिशन इंद्रधनुष अभियान को लेकर शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी चिकित्साधिकार्यों, बीपीएम, सीएच सहित स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष के तहत शून्य से पांच साल तक के बच्चों को टीका लगाया जाएगा, जो काली खांसी, पीलिया, गलाघोंटू, टाइफाइड बुखार सहित 12 प्रकार की बीमारियों से बचाएगा। जिले में अभियान की शुरुआत सात अगस्त से होगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए बच्चों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण का अभियान तीन महीने तक चलेगा। पहला चरण सात से 13 अगस्त तक होगा। इसके बाद 11 से 16 सितंबर व 9 से 14 तक अभियान चलेगा।इसमें बच्चों के नियमित टीकाकरण के साथ गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी होगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष में गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की सुविधा रहेगी।
अभियान को सफल बनाने के लिए आशा व एएनएम का विशेष सहयोग रहेगा। अभियान से पहले ब्लॉक स्तर पर आशा व एएनएम का प्रशिक्षण होगा। इसमें बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय चंद, अरबन के नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव, डब्ल्यूएच के राजीव मिश्रा, यूनिसेफ के डीएमसी अरशद सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें