फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाले में डूब रहे तीन बालकों को दो युवकों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एक की हालत गंभीर, सीएचसी में चल रहा उपचार
विज्ञापन

बैदा कोड़र गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। नाला में डूब रहे तीन बालकों को दो युवकों ने साहस का परिचय देते हुए बचा लिया। तीनों बालक गांव के बाहर नाला में नहा रहे थे कि डूबने लगे। गांव के ही दो युवक अपने धान के खेत में पानी चला रहे थे। वह डूब रहे बालकों की आवाज सुनकर नाला में कूद गए और तीनों को बचा लिया। जिसमें एक बालक की हालत गंभीर बनी है। जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुद्रपुर में चल रहा है। घटना शुक्रवार की शाम बैदा कोड़र गांव में हुई।
विज्ञापन

बैदा कोड़र गांव के रहने वाले मेवालाल गोड़ का बेटा प्रिंस गौड़ 8 वर्ष, मानसिंक गौड़ का बेटा सूरज 9 वर्ष और वीरेंद्र साहनी का बेटा मोनू साहनी 6 वर्ष गांव के बाहर स्थित फूलगंढ़ नाले में नहाने गए थे। प्रिंस कक्षा पांच का छात्र है, स्कूल से लौटने के बाद दोस्तों के साथ नहाने चला गया। प्रिंस नहाने के दौरान गहराई में चला गया और डूबने लगा। प्रिंस को डूबता देख उसके साथ नहा रहे सूरज और मोनू बचाने का प्रयास करने लगे, संतुलन बिगड़ने पर तीनों एक साथ नाला में डूबने लगे। इस दौरान बालकों के चिल्लाने की आवाज सुनकर राजू पाल और गंगेश कन्नौजिया नाला में कूद गए। वह नाला के बगल में अपने खेत में पानी चला रहे थे। दोनों युवकों ने बहादुरी से नाला में डूब रहे प्रिंस, सूरज और सोनू का बचा लिया। प्रिंस काफी देर तक पानी में रहने के कारण बेहोश हो गया। उसे लेकर परिजन सीएचसी गए। चिकित्सक के अनुसार तीनों बालक खतरे से बाहर है। प्रिंस उपचार के बाद ठीक हो जाएगा। गांव वालों ने डूब रहे बालकों को बचाने वाले दोनों युवक राजू और गंगेश के बहादुरी की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें