फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 केंद्रों पर लगेगा टीका, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
16 केंद्रों पर लगेगा टीका, तैयारी पूरी
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। सरकार ने टीकाकरण के लिए 16 जनवरी की तिथि निर्धारित की है। कोरोना के वैक्सीन आने का इंतजार है, जो जल्द समाप्त होने वाला है। सब कुछ ठीक रहा तो निश्चित तारीख को एक सत्र में 16 केंद्रों पर 1600 मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ का टीकाकरण होगा। इस कार्य में 16 टीमें लगाई जाएंगी।
शासन ने टीकाकरण के लिए 16 जनवरी का दिन निश्चित किया है। इस दिन एक सत्र में 1600 मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 16 टीमें तैनात की जाएंगी। जिले के 16 केंद्रों पर टीकाकरण कार्य होगा। इसमें बाबू मोहन सिंह जिला चिकित्सालय, जिला महिला अस्पताल के अलावा सीएचसी बरहज, रुद्रपुर, गौरीबाजार, सलेमपुर, पीएचसी बैतालपुर, देसही देवरिया, तरकुलवा, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भटनी, भाटपाररानी, लार, भागलपुर व चकियवां ढाला केंद्र शामिल हैं। टीकाकरण केंद्र के इंट्री गेट पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। पहला कमरा वेटिंग रूम होगा, जहां टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों को बैठाया जाएगा। दूसरा कमरा वैक्सीनेशन रूम होगा, जहां लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। यहां चिकित्सकों की एक टीम स्टाफ नर्स के साथ मौजूद रहेगी। तीसरा कमरा ऑब्जरवेशन रूम कहलाएगा, जिसमें टीकाकरण के बाद लाभार्थियों को करीब आधे घंटे तक निगरानी रूम में रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर तैयारी कर ली गई है। टीकाकरण केंद्र व वैक्सीन रखने की व्यवस्था कर ली गई है। कोल्ड चेन मेंटेन करने के लिए इंतजाम किए गए हैं। अभी तक वैक्सीन नहीं पहुंची है। शासन स्तर से 16 जनवरी को टीकाकरण की तिथि निश्चित की गई है। इस दिन एक सत्र में 1600 मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ को टीका लगाया जाएगा।
डॉ. सुरेंद्र सिंह, एसीएमओ
........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें