फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परिषदीय स्कूलों में उर्दू विषय की नहीं आईं पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। परिषदीय विद्यालयों में नया सत्र शुरू हुए एक पखवारा बीत गया है। ऊर्दू माध्यम की अधिकांश पुस्तकों की आपूर्ति जिले में नहीं हुई है। इससे बच्चे सीनियर्स से ली गई पुरानी पुस्तकों के सहारे पढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अल्पसंख्यक बहुल गांवों के विद्यालयों में ऊर्दू माध्यम से भी पढ़ाई की व्यवस्था है। इन विद्यालयों में ऊर्दू माध्यम की पुस्तकें बच्चों को दी जाती हैं। प्राथमिक कक्षाओं में तो ऊर्द माध्यम की पुस्तकें पढ़ने के लिए जिले में आ चुकी हैं। इन्हें बच्चों तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं उच्च प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाई जाने वाली पुस्तकों की आपूर्ति नहीं हुई है। इससे बच्चों को पठन पाठन में कठिनाई हो रही है। सीनियर्स की पुस्तकें शिक्षक लेकर बच्चों को दे रहे हैं। इसके सहारे पढ़ाई चल रही है। परिषदीय उच्च प्राथमिक कक्षाओं में कक्षा छह व सात के लिए महज ऊर्दू जबां पुस्तक ही आई है।
बाकी की इल्म ए हिसाब, एल्जेब्रा व ज्योमेट्री, कुर्रे ए जमीन, हमारी तारीख और इल्म ए तमद्दुन व इल्म एक साइंस नामक पुस्तकें प्रकाशकों ने अभी तक नहीं भेजी है। वहीं कक्षा आठ के लिए ऊर्दू की एक भी पुस्तक नहीं जिले में नहीं आई है।
विज्ञापन

इससे ऊर्दू माध्यम के विद्यार्थियों को अभी पुस्तकें मिलने की कोई उम्मीद भी नहीं है। बाकी बच्चों के लिए अभी पुस्तकें अधिकांश विद्यालयों तक नहीं भेजी गई हैं। सीनियर्स से ली गईं पुस्तकें ही बच्चों की पढ़ाई का आधार बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें