फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना बारी के मरीजों कोे दिखाने पर सर्जरी विभाग में हंगामा

Thu, 07 May 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को मरीज दिखाने को लेकर हंगामा हो गया। कतार में खड़े मरीजों व तीमारदारों ने बिना बारी के मरीज दिखाने का आरोप कर्मचारियों पर लगाया। हालांकि, कर्मचारी बिना बारी के मरीज दिखाने की बात को नकारते रहे।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज की सर्जरी विभाग की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगी रही। यहां दूर-दराज से आए मरीज कतार में खड़े थे। डॉक्टर ओपीडी में बैठकर मरीज देख रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे कुछ मरीजाें के तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि वह काफी देर से कतार में खड़े हैं।
उनका नंबर नहीं आया। कुछ लोग बगल से ओपीडी कक्ष में घुस कर डॉक्टर को दिखा ले रहे हैं। हंगामा पर आसपास के कुछ सुरक्षाकर्मी पहुंचकर लोगों को समझाए। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

जिले के पकड़ी बाजार से आए रामसेवक प्रसाद ने बताया कि भाई की जांच रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाना है। मेरी पत्नी लाइन में दो घंटे से लगी हैं। पर अब तक नंबर नहीं आया। लाइन के बगल से लोग अंदर घुस कर दिखा ले रहे हैं। हम लोग इंतजार करते परेशान हो रहे हैं। वहीं शहर के बेलडाड़ मोड़ से आए राममिलन ने बताया कि दो घंटे से लाइन में खड़े हैं। पत्नी के रीढ़ की हड्डी में तकलीफ है। वह कुर्सी पर बैठी हैं। मैं लाइन में खड़ा हूं।
प्रभारी सीएमएस डॉ. आरके श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों को नंबर के अनुसार मरीजों को अंदर जाने देने के लिए कहा गया है। सर्जरी में भीड़ अधिक हो गई थी, इसलिए लोगों का नंबर विलंब से आया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें