फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उर्वरक वितरण के दौरान हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 06 Nov 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडी। क्षेत्र के रक्सा समिति पर बृहस्पतिवार को उस समय हंगामा हो गया जब समिति के सचिव धर्मेंद्र कुमार दुबे किसानों के बीच डीएपी का वितरण कर रहे थे। हंगामा बढ़ता देख सचिव ने पुलिस को सूचना देकर फोर्स बुला ली। पुलिस के आने के बाद हंगामा शांत हुआ। इसके बाद उर्वरक का वितरण किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र की साधन सहकारी समिति रकशा पर 200 बोरी डीएपी वितरण के लिए आई थी। जानकारी मिलने पर समिति पर किसान उमड़ पड़े। समिति पर मौजूद किसान उर्वरक के लिए हंगामा करने लगे इसके बाद सचिव ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ।
सचिव धर्मेंद्र दुबे ने बताया समिति पर उर्वरक की निरंतर आपूर्ति हो रही है। खाद की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद कुछ लोग अव्यवस्था का माहौल बनाकर नियम विरुद्ध तरीके से उर्वरक लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें