फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा

Wed, 07 Oct 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के सीसी रोड स्थित न्यू अपोलो हॉस्पिटल में मंगलवार की रात इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन ने डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने परिजन को समझाकर शांत कराया। परिजन ने समय पर उपचार नहीं मिलने से महिला की मौत होने का आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान मईल थाना क्षेत्र के पिपरा बाध निवासी रेहाना खातून, पत्नी अशरफ के रूप में हुई। परिजन के अनुसार, रेहाना का अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार रात अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने डॉक्टरों से इलाज और मौत की वजह जानने का प्रयास किया।
आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारी मरीज को छोड़कर चले गए। परिजन का कहना था कि समय पर उपचार मिलता तो रेहाना की जान बच सकती थी।
इसे लेकर अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया।
इंस्पेक्टर कोतवाली शशि भूषण राय ने बताया कि महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति शांत करा दी। शिकायत मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें