फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वच्छता एप पर अपलोड कीजिए शिकायत, नगर पालिका करेगी समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन दिन के भीतर होगा समस्याओं का निस्तारण, प्रचार-प्रसार के अभाव में एप की खूबियों से अनजान हैं ज्यादातर लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। गंदगी से जुड़ी समस्याओं के लिए आपको नगर निकाय के दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। स्मार्ट फोन के जरिए आपकी शिकायत एक क्लिक में जिम्मेदारों के पास पहुंच जाएगी और तीन दिन के भीतर शिकायत का निस्तारण हो जाएगा। इसके लिए स्वच्छता एप को प्रभावी बनाया जा रहा है।

तीन साल पहले भारत सरकार की ओर से स्वच्छता एप लांच किया गया, लेकिन प्रचार-प्रसार में कमी के कारण ज्यादातर लोग इसकी खूबियों से अनजान हैं। नाली चोक होने, सड़क पर मलवा, गंदगी या मृत जानवर हटवाने के लिए लोग नगर निकाय के दफ्तर का चक्कर लगाते हैं। सुनवाई न होने पर सभासदों के पास पैरवी के लिए दौड़ते हैं। जिनके पास दौड़भाग के लिए समय नहीं होता वह दुश्वारी झेलने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन


स्वच्छता एप स्थानीय शिकायतों को जिम्मेदारों तक पहुंचाने की आसान कड़ी है। एप के माध्यम से आप समस्या की तस्वीर लोकेशन के साथ नगर निकाय को भेज सकते हैं। आपकी शिकायत पोर्टल पर दर्ज होकर नगर निकाय को अग्रसारित की जाएगी। वार्ड के सफाई नायक के माध्यम से समस्या का समाधान कराया जाएगा।



इनसेट

दर्ज करा सकते हैं 17 प्रकार की शिकायतें

मलकुंड का अतिप्रवाह, सीवरेज या तूफान जल ओवरफ्लो, मृत जानवर, कूड़ेदान साफ नहीं, कचरे का ढेर, कूड़ा वाहन नहीं आया, झाड़ू नहीं लगा, शौचालय में बिजली नहीं है, शौचालय में अवरोध, शौचालय की सफाई, खुले मैनहोल या नाल, सड़क पर ठहरा हुआ पानी, मलीय अपशिष्ट, मलवा हटाने, खुली जगह में कचरा जलाना, खुले में मल त्याग की शिकायतें स्वच्छता एप के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती हैं।

-

इनसेट

स्वच्छ सर्वेक्षण में ले सकेंगे भाग

स्वच्छता एप के माध्यम से आप अपने नगर निकाय के स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग ले सकते हैं। इसमें आपके नगर में स्वच्छता से जुड़े फीडबैक लिए जाएंगे। आम लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर भारत सरकार की ओर से नगर निकाय की स्वच्छता रैंकिंग निर्धारित होगी।



इनसेट

आसान है स्वच्छता एप का इस्तेमाल

स्वच्छता एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसे डाउनलोड करके अपनी भाषा का चयन करें। होम पेज पर स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए ऑप्शन मिलेगा। इसमें आप कुछ सवालों का जवाब देकर सर्वेक्षण में भाग ले सकते हैं। होम पेज पर नीचे की पट्टी में शिकायत के लिए ऑप्शन उपलब्ध है। प्लस जैसे आकार को क्लिक कर शिकायत श्रेणी का चयन करें। यहां से लोकेशन और तस्वीर के साथ शिकायत प्रेषित कर सकते हैं।
विज्ञापन


-

कोट

स्वच्छता एप के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह एप बड़ा उपयोगी है। इसके माध्यम से लोग स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग ले सकते हैं। साथ ही आसपास गंदगी संबंधी 17 श्रेणी की शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए जलकल परिसर में से दफ्तर खोला गया है। - अनमोल रत्न सिंह, डीपीएम एसबीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें