फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक को मनबढ़ों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे एक युवक को घात लगाकर तैयार कुछ मनबढ़ों ने लाठी-डंडे व बेल्ट से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। घालय युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन

भटनी थाना के बनकटा दीक्षित गांव के रहने वाला कमिंदर गोंड़ पुत्र राम बिलास गोंड़ ट्रेन पकड़ने के लिए मंगलवार सुबह आ रहा था। वह अभी उत्तरी रेल ढाला के पास पहुंचा था कि दो युवक हाॅकी, डंडा लिए पहले से खड़े थे और उसे मारने-पीटने लगे। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आपपास के लोगों ने उसके परिवार वालों को सूचना दी और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इस मामले में कमिंदर ने दो मनबढ़ों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया की अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें