फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किया जा रहा पात्रों का उत्थान

Wed, 25 Mar 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उप्र सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को लोहिया कला भवन में आयोजित कार्यक्रम केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों गिनाई गईं। मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के सभी गरीब परिवारों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर उनके जीवन स्तर को उठाने का कार्य कर रही है। सरकार लोगों की समस्याओं, सुख दुख समझने का कार्य रही है तब आपका भी दायित्व है कि सरकार का साथ दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं, नौजवानों, किसानों के हित में कार्य कर रही है।
जनपद में सड़कों का निर्माण कराया जिससे आवागमन सुगम हो, मेडिकल कालेज स्थापित कराया गया, जिससे लोगों को जनपद में ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। किसानों को किसान सम्मान निधि, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।
विज्ञापन

विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जो गरीब परिवार झोपड़ी में जीवन यापन करने को मजबूर थे उनको प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास देकर पक्का घर उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाओं का सम्मान करते हुए उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री द्वारा लोगों का जनधन खाता खुलवाया गया, जिसमें बिना बिचौलिये के विभिन्न योजनाओं की धनराशि सीधे उनके खाते में प्राप्त हो रही है।
जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश को नई उंचाइयों पर ले जाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्य अतिथि ने सूचना विभाग की नव निर्माण के नौ वर्ष नामक पुस्तिका का विमोचन किया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान एसपी डॉ. अभिषेक महाजन, सीडीओ बलराम सिंह, एसपी अग्रवाल, सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें