फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संचारी व गैर संचारी रोगों का डेटा पोर्टल पर अपडेट कराएं

Fri, 22 Aug 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सेट्रल ब्यूरो ऑफ हेल्थ इंटेलिजेंस की टीम ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कर संचारी व गैर संचारी रोग से संबंधित डेटा की जानकारी ली। ओपीडी, आईपीडी रजिस्टर अपडेट कराने पर चर्चा की। संचारी और गैर-संचारी रोगों के प्रबंधन और रोकथाम के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार पांडेय के साथ पहुंची टीम की केंद्रीय स्वास्थ्य सूचना ब्यूरो की उपनिदेशक दीक्षा सचदेवा ने कहा कि पोर्टल में सटीक डेटा दर्ज करने और रोगों के प्रबंधन में प्रभावी भूमिका होगी।
संचारी व गैर संचारी रोगों से संबंधित शत प्रतिशत डेटा पोर्टल पर अपडेट कराया जाए। टीम ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों व फार्मासिस्ट से डेटा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की और आवश्यक जानकारियां दी। इस दौरान डेटा मैनेजर रविजीत बहादुर सिंह, रितेश सिंह, मुन्ना यादव, प्रदीप शुक्ला सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें