फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की दोनो टीमों के साथ ही कर्नाटक और महाराष्ट्र का फाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
पंजाब और तमिलनाडु के खिलाडियो ने जीत के लिए जोर अजमाइस किया। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
यूपी, कर्नाटक और महाराष्ट्र की टीम फाइनल में
विज्ञापन

राष्ट्रीय विद्यालयी खो-खोचैंपियनशिप का चौथा दिन
आज होगा विजेता टीमों का फैसला, समापन के मुख्य अतिथि होंगे डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। 65वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय 17 वर्षीय बालक/बालिका खो-खो चैंपियनशिप के चौथे दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग सेमीफाइनल में, उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को और कर्नाटक ने पंजाब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग के सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश ने गुजरात को और महाराष्ट्र ने कर्नाटक को मात देकर खिताबी दौर में जगह बना ली। खेल प्रेमियों ने मैच के दौरान यूपी टीम का खूब उत्साहवर्धन किया।
अग्रसेन इंटर कॉलेज खेल मैदान में चल रहे बालिका वर्ग का पहला सेमीफाइनल उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच खेला गया। मैच के पूर्व मुख्य अतिथि डीआईओएस शिवचंद राम, उप प्रधानाचार्य जीआईसी महेंद्र प्रसाद व प्रधानाचार्य डॉ. मिथिलेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का आरंभ कराया। उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को 6-5 के अंतर से हरा फाइनल में स्थान पक्का किया। बालिका वर्ग का दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक ने पंजाब को 9-5 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग का सेमीफाइनल गुजरात और उत्तर प्रदेश के मध्य हुआ। ये मुकाबला भी कांटे का रहा। अंत में उत्तर प्रदेश ने विपक्षी टीम को 15-08 व एक पाली के बड़े अंतर से करारी शिकस्त देकर खिताबी दौड़ में जगह बनाई। इस वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ने कर्नाटक को कड़े मुकाबले में 11-07 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके पूर्व बालिका वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में यूपी ने गुजरात को 11-08 से, महाराष्ट्र ने केरल को 13-04 से, कर्नाटक ने दिल्ली को 8-7 से, और पंजाब ने 11-10 के नजदीकी अंतर से तमिलनाडु को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में यूपी ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 11-10 एवं एक पाली सेे तेलंगाना को, गुजरात ने 14-13 से दिल्ली को, कर्नाटक ने केरल को 20-11 से और महाराष्ट्र ने आंध्र प्रदेश को 15-07 से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया। चौथे दिन के सभी मैच यूपी खो-खो के सचिव विनोद सिंह, राजेश वर्मा, राधिका, जया पांडेय, विनोद कुशवाहा, शालिनी शर्मा, दीक्षा आदि की देखरेख में खेले गए। इस दौरान संजय प्रताप सिंह, शिवानंद नायक, सत्यनारायण चौधरी, रमेश सिंह, डॉ. मधुसूदन मणि त्रिपाठी, माधव सिंह, कैप्टन जितेंद्र सिंह, राघवेंद्र वीर शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी की दोनों टीमें हैं खिताब की प्रबल दावेदार
फाइनल में पहुंचने वाली उत्तर प्रदेश बालक टीम के कोच डॉ. जयप्रकाश शर्मा एवं बालिका टीम प्रशिक्षक डॉ. सुधा रानी तिवारी ने बताया कि बेहतरीन प्रदर्शन के पीछे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं समय प्रबंधन रहा। यूपी टीम ने पहली बार 17 वर्षीय बालक/बालिका चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया है। पिछले वर्ष अंडर-14 में यूपी बालक/बालिका की दोनों टीमों ने राष्ट्रीय विद्यालयीय चैंपियनशिप में तीसरा स्थान पाया था। यूपी की अंजली यादव का चयन इंडिया टीम में हो चुका है जो एशियाड में खेलेंगी। वहीं शालिनी चौरसिया और पूनम यादव का भी चयन खेलो इंडिया के लिए पूर्व में हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें