फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav Result: देवरिया में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू, जानिए किस के सिर पर सजेगा ताज

Sat, 13 May 2023 09:11 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में नगर पालिका परिषद देवरिया, नगर पंचायत गौरीबाजार, रामपुर कारखाना, बरियारपुर, हेतिमपुर, पथरदेवा, तरकुलवा, बैतालपुर नगर निकाय की मतगणना की जा रही है। रूद्रपुर तहसील में नगर पंचायत रूद्रपुर, मदनपुर, भाटपाररानी तहसील में नगर पंचायत भाटपाररानी, सलेमपुर तहसील में नगर पंचायत सलेमपुर, भटनी, मझौलीराज, लार, बरहज तहसील में नगरपालिका परिषद गौरा बरहज व भलुअनी नगर पंचायत की मतगणना का काम जारी है।
विज्ञापन
देवरिया निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में शनिवार की सुबह आठ बजे 17 नगर निकायों के चुनाव की मतगणना जिले के पांच जगहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में नगर पालिका परिषद देवरिया समेत आठ नगर पंचायत की मतगणना हो रही है। इसके अलावा रूद्रपुर, बरहज, भाटपाररानी व सलेमपुर तहसील में नौ नगर निकायों के लिए मतगणना का काम शुरू है। हर जगह सुरक्षा व्यवस्था चौकस है।

विज्ञापन


महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में नगर पालिका परिषद देवरिया, नगर पंचायत गौरीबाजार, रामपुर कारखाना, बरियारपुर, हेतिमपुर, पथरदेवा, तरकुलवा, बैतालपुर नगर निकाय की मतगणना की जा रही है। रूद्रपुर तहसील में नगर पंचायत रूद्रपुर, मदनपुर, भाटपाररानी तहसील में नगर पंचायत भाटपाररानी, सलेमपुर तहसील में नगर पंचायत सलेमपुर, भटनी, मझौलीराज, लार, बरहज तहसील में नगरपालिका परिषद गौरा बरहज व भलुअनी नगर पंचायत की मतगणना का काम जारी है। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मतगणना का काम कार्य समाप्ति तक जारी रहेगा। 12 घंटे में सभी नगर निकायों की मतगणना पूरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें