फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार में डूबी प्रदेश सरकार : शाही

Fri, 19 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का हित छोड़कर भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। किसानों के लिए केंद्र सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। केंद्र की योजनाओं को प्रदेश की सरकार सही ढंग से लागू नहीं कर रही है।
विज्ञापन



पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही तरकुलवा बाजार में भाजपा की ओर से आयोजित किसान पंचायत को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समय से नहरों में पानी नहीं पहुंचा है। पानी के अभाव में फसलों की पैदावार कम होगी। इससे किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार फसल बीमा के तहत किसानों को उचित मुआवजा भेज रही है।

 इस मुआवजा की धनराशि को प्रदेश सरकार दूसरे मद में खर्च कर दे रही है। जहां किसानों की सुरक्षा, खाद और बीज समय से भाजपा सरकार ही दे सकती है। मुख्य वक्ता विजय बहादुर दुबे ने कहा कि गन्ना मूल्य का भुगतान न होने से प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन


अब समय आ गया है कि प्रदेश के किसान संकल्प लेकर सपा की सरकार को उखाड़ फेंके। किसान पंचायत की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह सेंगर और संचालन अजय शाही ने किया।

किसान पंचायत को जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, मकसूदन मिश्र, डॉ. जीतेंद्र प्रताप राव, मनोज भारती, डॉ. अंतर्यामी सिंह, रवींद्र किशोर आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर स्वामीनाथ पटेल, धीरज मिश्र, जीवन पति त्रिपाठी, अवधेश सिंह, रमेश सिंह, ब्रह्मा यादव, अमित मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें