यूपी बोर्ड की परीक्षा में मंगलवार को सात नकलची पकड़े गए। सभी परीक्षार्थी हाईस्कूल के हैं। सचल दल की टीम और केंद्र व्यवस्थापक की टीम ने कार्रवाई की है।
इसके अलावा 18340 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। मंगलवार को 10वीं का अंग्रेजी का प्रश्न पत्र था। इसमें 78939 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें 64786 ने परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 14153 ने परीक्षा छोड़ दी।
इसके अलावा विभिन्न स्कूल में सात नकलची पकड़े गए। राजकीय इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्र को नकल करते पकड़ लिया।
दुर्गाजी इंटर कॉलेज पिपरा चंद्रभान में एक बालक, सचल दल पांच के प्रभारी पीके शर्मा ने सोहनपुर स्थित भृगुराशन यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तीन छात्र, ओकेएम इंटर कॉलेज लार से एक बालक, जबकि शहजाद जफर मेमोरियल पब्लिक हाईस्कूल में एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया।
इसके अलावा इंटरमीडिएट के समाजशास्त्र विषय की परीक्षा थी। इसमें 24474 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 20287 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 4187 ने परीक्षा छोड़ दी।