फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आज से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, 1.15 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

Wed, 18 Feb 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। डीआईओएस कार्यालय ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। 13 फरवरी को एडीएम प्रशासन ने केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर चुके हैं। परीक्षा से पूर्व मंगलवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर डेस्क स्लिप लगाने का कार्य किया गया। पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड परीक्षा को शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन सक्रिय है। जिले में कुल 174 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल एक लाख 15 हजार 967 परीक्षार्थी परीक्षा देने जा रहे हैं। इसमें हाईस्कूल में 57 हजार 556 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 30572 लड़के और 26981 लड़कियां शामिल हैं। साथ ही तीन ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी हैं। इंटरमीडिएट में 58 हजार 411 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 30990 लड़के और 27420 लड़कियां शामिल हैं। इसके अलावा एक ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी भी शामिल है। पिछले साल के मुकाबले इस साल की बोर्ड परीक्षा में 10192 परीक्षार्थी कम पंजीकृत हैं। वहीं पांच परीक्षा केंद्र कम बनाए गए हैं।

परीक्षा को सुव्यवस्थित और नकलविहीन कराने के लिए तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के तौर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और मुख्य राजस्व अधिकारी को तैनात किया गया है। वहीं जोनल मजिस्ट्रेट के तौर पर देवरिया सदर, सलेमपुर, भाटपार रानी, बरहज, रुद्रपुर के एसडीएम के अलावा और सदर तहसीलदार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार पूरे जिले में 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के लिए कक्ष निरीक्षकों को पहचान पत्र जारी किया गया है। सभी 174 परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के अलावा प्रशासन ने अलग से स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरे समय परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहकर परीक्षा संपन्न कराएंगे और उत्तरपुस्तिकाओं को अपनी उपस्थिति में सील कराएंगे।
विज्ञापन


3364 कक्ष निरीक्षक रहेंगे तैनात
बोर्ड परीक्षा में 3364 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी पर लगाया गया है। इसमें 2183 शिक्षक माध्यमिक विद्यालयों के और 1181 शिक्षक बेसिक शिक्षा से लिए गए हैं। इन सभी को परिचय पत्र जारी किया गया है। परीक्षा में 50 प्रतिशत शिक्षक अन्य विद्यालयों के लगाए जाएंगे।



अत्याधुनिक कंट्रोल रूम से होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी
बोर्ड परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखी जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी बनाया है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना कंट्रोल रूम में स्थापित मोबाइल नंबर 9598565105 पर दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त सह जिला विद्यालय निरीक्षक के नंबर 8400273882, जिला विद्यालय निरीक्षक के नंबर 9454457346 पर भी सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें