फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेमौसम बारिश ने गेहूं-सरसों की फसल को नुकसान की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। शनिवार सुबह बेमौसम हुई तेज बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई। वहीं गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज सुबह एकाएक बदल गया। सुबह हल्की फुहारें तो दोपहर में 1:15 से दोपहर 1:40 बजे तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तापमान में उतार चढ़ाव ने भी लोगों को परेशान किया। तेज बारिश के चलते किसानों को गेहूं और सरसों की फसल के नुकसान की आशंका सताने लगी। अधपकी गेहूं के फसल के खेतों में गिरने का डर बना हुआ है। वहीं बालियों के काला होने और पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद प्रभावित हुई। खेतों में पककर खड़ी सरसों की फसल को सबसे अधिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। तेज बारिश से आम की मंजरी काफी मात्रा में गिर गई। इसके साथ ही तेज बारिश से गेहूं, तिलहन और सब्जी की फसलों में कीड़े लगने की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें