तरकुलवा। नगर पंचायत क्षेत्र में बंदर ने शुक्रवार को हमला कर एक शिक्षक समेत दो छात्रों को जख्मी करने के बाद देर शाम को थाना से सटे दक्षिण तरफ घर के पीछे खड़े एक किशोर पर हमला कर दिया।
बंदर ने उसके जबड़े को काटकर जख्मी कर दिया। परिजन उसे सीएचसी तरकुलवा ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कारी टोला जमुनी स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ाने वाले सिसवा-मुड़ीकटवा निवासी शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद (32) पर स्कूल परिसर में घुसकर बंदर ने अचानक हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दौरान कारी टोला गांव की रितिका पुत्री दुर्गेश प्रसाद और एक अन्य छात्र को भी बंदर ने काटकर जख्मी कर दिया। देर शाम को बंदर थाने की चहारदीवारी से सटे नसरुद्दीन के 17 वर्षीय बेटे तवरेज आलम पर हमला कर दिया। बंदर ने उसके जबड़े को काटकर जख्मी कर दिया।