फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लिफ्ट लेने के चक्कर में हुई थी उन्नाव के युवक की हत्या, लाठी-डंडों से पीटा- चढ़ा दी थी बाइक

Sun, 12 Apr 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

दो बाइक पर सवार हत्यारोपी करन भारती, धनंजय निवासी,पंकज भारती,अरुण कुमार निवासी ग्राम सुरौली पैकौली थाना सुरौली और आकाश यादव निवासी नगवा थाना सुरौली दो बाइक से से जा रहे थे, उसी दौरान रवि प्रकाश हत्यारोपियों से लिफ्ट मांगा। रवि प्रकाश को हत्यारोपी बाइक पर बैठा लिए और कुछ दूर जाने के बाद रवि प्रकाश ने बाइक रोकने के लिए कहा तो हत्यारोपी बाइक नहीं रोके। इसी बात को लेकर रवि प्रकाश और हत्यारोपियों में कहासुनी होने लगी और रवि प्रकाश अपशब्द बोल दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार हत्यारोपी - फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरौली थाना क्षेत्र के भट्टजमुआव गांव के पास उन्नाव के युवक की हत्या का पर्दाफाश पुलिस ने रविवार को कर दिया। पांच हत्यारोपियों को पुलिस ने तिवई बैदा मार्ग पर बिंदवलिया पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

घटना में प्रयुक्त डंडा और बाइक को पुलिस हत्यारोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठे उन्नाव के युवक से बाइक रोकने को लेकर विवाद हुई और पांचों युवकों ने डंडे से पिटाई कर उसे अधमरा करने के बाद बाइक से कुचलकर हत्या कर दिया था। शव को बाइक से लेकर जाकर भट्टजमुआव गांव के पास फेंक दिया था।

पुलिस ने हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश किया,जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उन्नाव जिले के चकबरेसर गांव निवासी रवि प्रकाश यादव सोनूघाट के पास केला के गोदाम में काम करता था।
सदर सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि 28 मार्च को घर जाने के लिए रवि प्रकाश यादव केला के गोदाम से निकला।

रास्ते में दो बाइक पर सवार हत्यारोपी करन भारती, धनंजय निवासी,पंकज भारती,अरुण कुमार निवासी ग्राम सुरौली पैकौली थाना सुरौली और आकाश यादव निवासी नगवा थाना सुरौली दो बाइक से से जा रहे थे, उसी दौरान रवि प्रकाश हत्यारोपियों से लिफ्ट मांगा।
विज्ञापन

रवि प्रकाश को हत्यारोपी बाइक पर बैठा लिए और कुछ दूर जाने के बाद रवि प्रकाश ने बाइक रोकने के लिए कहा तो हत्यारोपी बाइक नहीं रोके। इसी बात को लेकर रवि प्रकाश और हत्यारोपियों में कहासुनी होने लगी और रवि प्रकाश अपशब्द बोल दिया।

इससे गुस्साए हत्यारोपियों ने रवि प्रकाश को काफी डंडे और हाथ में पहने लोहे के कड़े से बुरी तरह से पिटाई की। अचेत होने के बाद उसके उपर बाइक चढ़ाकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद हत्यारोपी बाइक से उसका शव लेकर भट्टजमुआव के पास पुलिया के नीचे फेंककर भाग निकले।

घटना के चार दिन बाद शव का पुलिस ने शिनाख्त की। रवि प्रकाश के मोबाइल नंबर और सीसी टीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें