फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध हालात में सड़क के किनारे मिला अधेड़ का शव

Fri, 18 Jul 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के टीकर मोड़ पर सड़क के किनारे बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6:30 बजे संदिग्ध हालात में एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। अधेड़ की पहचान मरकड़ा गांव निवासी हरिप्रकाश प्रसाद (55) के रूप में हुई। वह नाट्य डांसर बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, हरिप्रकाश कबाड़ बीनने के साथ-साथ नाट्य डांसर था। बुधवार की शाम करीब सात बजे उसने परिवार वालों से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव सड़क के किनारे पड़ा था। शव की स्थिति भी चर्चा का विषय रही। हरिप्रकाश ने शर्ट के नीचे लाल रंग का ब्लाउज पहन रखा था। सिर और पैरों पर चोट के निशान भी थे।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मामला संदिग्ध है। कुछ अनहोनी से इन्कार नहीं किया जा सकता। वहीं परिवार वाले और ग्रामीण वाहन से ठोकर लगने से मौत की आशंका जाहिर कर रहे हैं। हरिप्रकाश की मौत के बाद परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। पत्नी यशोदा देवी बेसुध हैं, जबकि बेटा राकेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें