सलेमपुर।
कोतवाली पुलिस ने 16 दिन पहले हुई चोरी के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया है। नादघाट के रहने वाले श्रीकृष्ण कुमार सिंह की बटोही चौक अहिरौली लाला मार्ग पर हार्डवेयर की दुकान है। 7 अप्रैल को सुबह 10 बजे पहुंचा तो दुकान का ताला टुटा हुआ था। शटर खोलकर देखा तो 8 मोटर, 5 बाल्टी पेन्ट व इन्वर्टर हैण्ड पम्प का हेड दो पीस चोरी हो गया था। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।