फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रास्ते के विवाद में चाचा-भतीजा भिड़े, पांच घायल, एक गंभीर

Tue, 23 Apr 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के नारायनपुर गांव में रास्ते को लेकर सगे चाचा भतीजे आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। एक महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मेडिकल कॉलेज देवरिया में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों से नौ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

खुखुंदू क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी अमरजीत उर्फ गुडन और उनके बड़े चाचा वीरा पति प्रसाद के बीच शनिवार को रास्ते को लेकर कहासुनी शुरू हुआ। देखते-देखते विवाद काफी आगे बढ़ गया। फिर दोनों पक्षों से मारपीट शुरू हो गई। अमरजीत का आरोप है कि चाचा वीरा पति पक्ष से छह सात लोग मिलकर मुझे पकड़ कर मारने-पीटने लगे। शोर मचाने पर पत्नी चंदा देवी आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। जिससे उसकी हाथ टूट गया। मेरे कान में ज्यादा चोटें आई है। जबकि दूसरे पक्ष से वीरा पति प्रसाद और उनकी शादी सुदा बेटी शीला देवी सहित एक अन्य को चोट लगी है।
शीला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनका अभी भी मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अमरजीत उर्फ गुडन की तहरीर पर वीरा पति प्रसाद, नीरज कुमार, शीला देवी, रोशन कुमार, विद्यावती देवी व नंदनी के खिलाफ बलवा, मारपीट व वीरा पति प्रसाद की तहरीर पर अमरजीत, उनकी पत्नी चंदा देवी और बेटी शालू पर घर में घुसकर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। डाॅक्टरी रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें