फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिक्षक की एकता सक्रियता और मजबूती ही शक्ति

Wed, 26 Nov 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज देवरिया में बुधवार को राजकीय शिक्षक संघ के संरक्षक रमेश्वर पांडेय पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों से मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में शिक्षकों के उत्साह, सौहार्द और संगठित भावना की झलक दिखाई दी।
विज्ञापन


संरक्षक ने कहा कि शिक्षक संगठन की एकता, सक्रियता और मजबूती ही हमारी शक्ति है और यही शिक्षक हितों की रक्षा तथा समस्याओं के समाधान का सबसे सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने संगठन के सुदृढ़ीकरण और सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए उपस्थित सदस्यों को प्रेरित किया।
सभी शिक्षकों ने उनके मार्गदर्शन व प्रेरणादायक विचारों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. शेषनाग चौहान, जिला महामंत्री डॉ. अतुल कुमार पांडेय, जिलामंत्री डॉ. देवेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद गोंड, प्रीति सिंह, धनुषधारी, दयानंद मिश्र, गोविंद सिंह, उपप्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें