भटनी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर रविवार को एक बुजुर्ग का शव मिला। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। जीआरपी सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त में लगी है। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर लोगों ने एक शव देखा। सूचना पर आरपीएफ ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी प्रभारी बीबी राजभर ने बताया कि वृद्ध पेपर बिछाकर सोये थे। पास में कोई पहचान पत्र नहीं मिलने के कारण अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है। शव को मोर्चरी में रखा गया है। सोशल मिडिया के जरिये बुजुर्ग की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।