देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर निर्माणाधीन परियोजनाओं, विशेष रूप से ट्रॉमा सेंटर के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन सप्लाई पाइप को लिक्विड ऑक्सीजन (एलओएक्स) टैंक से तत्काल जोड़ने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी अधूरे कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करते हुए हर हाल में ट्रॉमा सेंटर को संचालित कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा गुणवत्ता मानकों से समझौता नहीं किया जाएगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य पूर्ण कर उसे हैंडओवर करने तथा शीघ्र संचालन सुनिश्चित करने की कार्रवाई की जाए।
निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अखिलेश सिंह, सहायक अभियंता शिवम कुमार नायक एवं प्रशांत कुमार सिंह आदि माैजूद रहे।