फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में निर्माणाधीन पोखरे की सीढ़ी ढही

Wed, 20 Jul 2016 10:34 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर चार करोड़ रुपये से हो रहे सुंदरीकरण के कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगा है। मंदिर के दोनों तरह निर्माणाधीन पोखरे की सीढ़ी मानसून की पहले बारिश भी नहीं झेल पाई। पोखरे के चारों तरह बनी सीढ़ी भरभरा कर ढहने से लोग गुणवत्ता को लेकर तरह तरह के सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


मंदिर के दोनों तरफ पुराने सरोवर का जीर्णोद्धार चल रहा है। यूपी पर्यटन विभाग की ओर से मंदिर पर धर्मशाला और पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दिया गया है।

नगर के अरविंद शुक्ल, व्यास मिश्र, चंद्रभूषण तिवारी, देवेश शुक्ल, दीपचंद वर्मा आदि ने कहा कि मंदिर के सुंदरीकरण के नाम पर धनउगाही चल रही है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का तनिक भी ध्यान नहीं दिया गया है। पहले तो पोखरे की सीढ़ी इतनी छोटी बनाई गई है कि लोगों के गिरने का खतरा बना है।
विज्ञापन



उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पोखरे की सीढ़ी ढहने पर रोज मंदिर जाने वाले उमाकांत, रमाकांत, दिनेश आदि ने एसडीएम को ज्ञापन देकर खामियों की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें