फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शहर के ओवरब्रिज से अनियंत्रित ट्रक गिरा, अफरा-तफरी, लगा जाम

विज्ञापन
देवरिया गोरखपुर ओवर ब्रिज से मोरंग बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गिरा नीचे लगी भीड। संवाद
विज्ञापन
चालक व खलासी ने कूदकर बचाई जान, घटना के बाद सुबह तक रहा लगा जाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर ओवरब्रिज से बुधवार की रात में करीब दो बजे बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। तेज आवाज के साथ ट्रक के परखचे उड़ गए। चालक एवं खलासी ने कूदकर जान बचाई। घटना के बाद बृहस्पतिवार सुबह तक अफरा-तफरी रही। मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई थी। वहीं ब्रिज से गुजरने वाहन रुक गए, जिससे जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और क्रेन से ट्रक को हटवाया। पुलिस के अनुसार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। इस घटना के कारण सब्जी मंडी में पूरे दिन रुक-रुक कर जाम लगता रहा।
शहर के कतरारी वार्ड निवासी दीनदयाल यादव का बालू लदा ट्रक लेकर बिहार से चालक अमित यादव सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित एक धर्मकांटा पर देर रात पहुंचा था। वह खलासी मुकेश के साथ करीब रात के दो बजे चालक बालू को पुरवा चौराहा पहुंचाने के लिए निकला। वह शहर के ओवरब्रिज पर पहुंचा था कि अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए ट्रक 25 फीट की ऊंचाई से चीनी मिल-रेलवे स्टेशन रोड पर एक पेड़ को तोड़ते हुए नीचे गिर गया। इससे ठेले पर लगने वाली कुछ दुकान क्षतिग्रस्त हो गईं। जबकि ट्रक के परखचे उड़ गए। ट्रक चालक और खलासी समय रहते वाहन से कूद गए। तेज आवाज सुनकर कर आसपास के लोगों की नींद खुल गई और वह मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी और कोतवाल दिनेश मिश्रा ने बिजली आपूर्ति बंद कराई। सीओ ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आशंका है कि चालक को झपकी आ गई होगी, जिसके कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


सौ घर की बिजली आपूर्ति रही ठप, 12 घंटे ट्रक को हटाने में लगा
देवरिया। जिस जगह पर ओवरब्रिज से ट्रक गिरा है, वहां ट्रांसफार्मर है। अगर इस पर गिरता तो भी बड़ी घटना हो जाती। तार टूटने से अबूबकर नगर, अहमद नगर के करीब सौ घरों की बिजली रात करीब ढाई बजे से बृहस्पतिवार को दिन में करीब ढाई घंटे बाधित रही। इसके कारण लाेगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि दो क्रेन से ट्रक के मलबे को हटाया गया। इसमें भी करीब 12 घंटे से अधिक का समय लग गया। इसके कारण मंडी और रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर जाम लगा रहा।


बारिश की वजह से बची कइयों की जान, दिन में गिरता ट्रक तो होता बड़ा हादसा
देवरिया। ओवरब्रिज के नीचे सब्जी मंडी लगती है। यहां पर हर समय सैकड़ों की संख्या में दुकानें और काफी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। संयोग अच्छा रहा कि जिस समय ट्रक गिरा उस समय बारिश हो रही थी। अगर बारिश नहीं होती तो ब्रिज के नीचे जिस जगह ट्रक गिरा वहां चौकी, ठेला पर लोग सोते हैं। दुकानदार इमरान ने बताया कि मेरे ठेले पर ही ट्रक गिरा है। हर रोज यहीं पर सोता था, लेकिन बारिश होने की वजह से मूड़ाडीह गांव चला गया था। अगल-बगल के दुकानदार भी नीचे सोते हैं, पर बारिश की वजह से दूसरी जगह चले गए थे। जबकि दूसरी तरफ अगर दिन में किसी भी समय ट्रक ओवरब्रिज से नीचे कभी भी गिरता तो बड़ा हादसा हो जाता, क्योंकि इस रास्ते हर समय वाहन गुजरते हैं, क्योंकि यह रास्ता भुजौली कालोनी, महाराणा प्रताप, अहमद नगर, शहीद नगर, अली नगर, सीसी रोड लोगों के लिए रेलवे स्टेशन आने-जाने का सुगम रास्ता है।
विज्ञापन


ओवरब्रिज का खतरनाक मोड़ हादसे का बन रहा सबब
देवरिया। जिस जगह पर रेलिंग तोड़कर ट्रक नीचे गिरा है, वहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं। 2008 में होली के दिन इसी ओवरब्रिज पर एक बड़ा हादसा हुआ और तेज रफ्तार के चलते कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ कर नीचे गिर गई। इस हादसे में एक कांग्रेसी नेता के परिवार के एक सदस्य समेत दो की मौत हो गई थी। 2018 में अबूबकरनगर का रहने वाला अरशद अपने तीन साथियों संग रात में कार से गोरखपुर की तरफ से आ रहा था। कार ओवरब्रिज पर चल रही थी कि पीछे से आ रहे एक ट्रक की ठोकर से अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें