फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कमरे में लगा लोहे का फाटक उखाड़ ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार गांव का मामला
विज्ञापन

पड़ी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार गांव में एक कमरे में लगा लोहे का कीमती फाटक चोर उखाड़ ले गए हैं। घटना की जानकारी परिजनों को बृहस्पतिवार सुबह हुई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

नूनखार गांव निवासी दीनबंधु मिश्र घर के पश्चिम खेत में एक कमरा बनवाए हैं। कमरे में खेती से संबंधित उपकरण रखा गया था। चोर कमरे का दीवार तोड़कर लोहे का कीमती फाटक उखाड़ ले गए हैं। उधर, परिजनों को घटना की जानकारी सुबह शौच करने गए लोगों के माध्यम से हुई। पीड़ित परिवार जब मौके पर पहुंचा तो देखा कि दीवार तोड़ी गई थी और फाटक गायब था। कमरे के अंदर घुसने पर उसमें रखा खेती का डिलेवरी पाइप और पंपिंग सेट का उपकरण भी गायब था। परिजनों का कहना है कि कमरे में रखे गए गेहूं भरे ड्रमों को भी चोर उठाने के लिए जोर आजमाइश किए हैं, लेकिन काफी वजन होने से उसे उठा नहीं पाए है। पीड़ित ने थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच कर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें