फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल

Thu, 18 Jun 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर गांव निवासी रवि प्रकाश तिवारी अपने ई-रिक्शा से गांव के कुछ लोगों को खुखुंदू क्षेत्र के धनौती गांव में रिश्तेदार पतरू के घर आयोजित शादी समारोह छोड़ने जा रहे थे। मझौली राज किला चौराहे के समीप ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में ई-रिक्शा चालक रवि प्रकाश तिवारी, देवेंती देवी (40), श्रीमती देवी (55), सागर (6) और राहुल (16) घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को वाहन से निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें