फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुबह खेत गए युवक का शव शाम को मिला, परिजनों ने जाम की सड़क

Tue, 26 May 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसौनी रघुनाथ निवासी जयप्रकाश यादव (42) शनिवार की सुबह खेत गए थे। शाम को उनका शव मिला। रविवार की देर शाम परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। भवानी छापर-प्रतापपुर मार्ग को जाम कर दिया। देर रात पुलिस ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश यादव शनिवार की सुबह कुदाल लेकर खेत गए थे। देर शाम उनका शव लक्ष्मणचक टोला भटवलिया स्थित चौरा के पास मिला। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव गांव लाने पर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा।
आक्रोशित लोगों ने चौराहे के पास शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही श्रीरामपुर, खामपार और बनकटा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन

बाद में सीओ अंशुमान श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। परिजनों ने पांच सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। सीओ के आश्वासन के बाद रात करीब 10 बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इसके बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें