फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में चाचा-भतीजा घायल

Sun, 01 Nov 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। परसिया भंडारी गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। हादसे में भतीजे का दाहिना पैर टूट गया। हादसे के चार दिन बाद रविवार को कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के सुबिखर गांव निवासी शशिभूषण त्रिपाठी 23 सितंबर को भतीजे विकास तिवारी के साथ बाइक से देवरिया जा रहे थे। सुबह करीब 11:30 बजे परसिया भंडारी के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर विकास को सोंदा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें