फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इंडिया की रग्बी टीम का हिस्सा बने भटनी के उज्जवल

Tue, 16 Apr 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मोनाको देश में रब्बी मुकाबला खेलने जा रहे उज्ज्वल शाव व उनकी टीमफोटो- संवाद
विज्ञापन
फोटो समाचार.....
विज्ञापन

मोनाको देश में हाेने वाली प्रतियोगिता में भारत की तरफ से खेलेंगे
प्रतियोगिता में 24 देशों की टीम करेगी प्रतिभाग, टीम के साथ रवाना
फ्यूचर होप क्लब कोलकाता की टीम में खेलते हैं उज्ज्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। मोनाको देश में होने वाली रग्बी प्रतियोगिता में इंडिया की टीम हिस्सा लेने जा रही है। इंडिया की इस टीम में भटनी के बनकटा तिवारी गांव निवासी उज्ज्वल शाव भी चुने गए हैं।
वह कोलकाता में अपने पिता के साथ रहकर पढ़ाई करते हैं। इसके अलावा फ्यूचर होप क्लब की ओर से रग्बी भी खेलते हैं। प्रतियोगिता 18, 19 व 20 अप्रैल को खेली जाएगी। इसमें 24 टीमें प्रतिभाग करेंगी। टीम मोनाको के लिए रविवार को रवाना हुई। इसकी जानकारी होने पर भटनी के बनकटा तिवारी गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीण उज्ज्वल की इस कामयाबी पर गौरवान्वित हैं।
विज्ञापन

भटनी के बनकटा तिवारी गांव निवासी संजय कुमार गुप्त कोलकाता में व्यवसाय करते हैं। वह अपनी पत्नी व बेटे उज्ज्वल के साथ वहीं रहते हैं। बेटा उज्ज्वल साहू पढ़ाई के साथ रग्बी भी खेलता है। इन दिनों वह कोलकाता स्थित फ्यूचर होप क्लब की ओर से रग्बी खेलता है। मोनाको देश में आयोजित रग्बी प्रतियोगिता में कोलकाता शहर की एक टीम इंडिया टीम के तौर पर मुकाबला खेलने जा रही है। 12 सदस्यीय टीम में भटनी के उज्ज्वल को भी चुना गया है।
टीम फ्रांस शहर में रहेगी और वहीं से 18, 19 व 20 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में हिस्सा लेने मोनाको जाएगी। इस प्रतियोगिता में 12 देशों की 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर बनकटा तिवारी गांव निवासी उज्ज्वल के दादा सुभाष गुप्त, प्रधान सुभाष यादव, हर्ष कुमार पांडेय, विजय प्रताप यादव, दशरथ पाण्डेय, संजय तिवारी, बलवंत यादव आदि ने खुशी जताई है।
पिता संजय कुमार गुप्त ने बताया कि उज्ज्वल पढ़ाई के साथ ही खेलकूद में भी उत्कृष्ट है। उसकी मेहनत और लगन से लगता है कि वह देश का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें