संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। भाटपार रानी के बेलपार पेट्रोल पंप के सामने रेलवे ट्रैक पर सोमवार को सुबह एक 52 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भाटपार रानी बेलपार पेट्रोल पंप के सामने अप ट्रैक के बगल में गए लोगों ने एक महिला का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहुंचे लोगों से पहचान कराई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने आशंका जाहिर की है कि संभवत महिला ट्रेन से गिरी होगी। सीओ एसपी सिंह ने बताया कि शव को भाटपार रानी पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने में जुटी हुई है। संवाद