फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्रसेन सेतु : जाम व लंबी दूरी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। राप्ती नदी पर बने कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु पर एक बार फिर होल हो गया है। पुल के पश्चिमी छोर पर क्षतिग्रस्त हिस्से से नदी का पानी दिखाई देने लगा है। इसके चलते भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। रूट डायवर्ट होने से वाहन चालकों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

माल की ढुलाई में अधिक समय लगने के साथ खर्च भी बढ़ गया है। करीब चार माह पहले भी पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। उस समय आवागमन सामान्य होने में करीब डेढ़ महीने का समय लग गया था। अब दोबारा पुल में होल होने से भारी वाहनों को रुद्रपुर और एकौना के रास्ते बड़हलगंज जाना पड़ रहा है। छोटे वाहनों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है।
अजय कुमार मिश्र, ज्ञान सिंह, अखिलेश सिंह, दिवाकर चौरसिया, राजेश गुप्त और राजू सहित अन्य लोगों का कहना है कि पुल क्षतिग्रस्त होने से रूट डायवर्ट करना पड़ रहा है। इससे चौराहे पर जाम जैसी स्थिति बन रही है। दूरी बढ़ने से वाहन चालकों का खर्च बढ़ गया है और राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने चार माह के भीतर पुल के दोबारा क्षतिग्रस्त होने पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बुधवार को मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

उग्रसेन सेतु क्षतिग्रस्त होने की जांच की मांग, सपा ने दी आंदोलन की चेतावनीट्रैक्टर की ःबरहज। उग्रसेन सेतु के क्षतिग्रस्त होने के मामले में भ्रष्टाचार की जांच कराने और पुल का जल्द निर्माण कराने की
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें