फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क पर टहल रहे दो युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 16 May 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार (देवरिया)। गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे पैदल टहल रहे दो युवकाें को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने डायल 112 व एंबुलेंस को सूचना दी। सीएचसी गौरी बाजार में एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। दोनों आधी रात के बाद गौरी बाजार क्या कर रहे थे, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, देर रात सूचना मिली कि गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर पहलवान बाबा स्थान के पास दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल पड़े हैं। दोनों को सीएचसी भेजवाया गया। पहचान पत्र के आधार पर एक युवक की पहचान सागर पुत्र अभिनाश (25) निवासी गुरुदासपुर पंजाब और दूसरे की अर्जुन पुत्र धर्मेंद्र (24) निवासी ग्राम गजपतपुर थाना बिरनो जिला गाजीपुर के रूप में हुई। सीएचसी के चिकित्सक ने अर्जुन निवासी गाजीपुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि सागर को गंभीर स्थिति में मेडिकल लेज देवरिया भेजा गया। मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ गौरी बाजार डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों युवक हादसे के शिकार हुए हैं। परिजनों को सूचित किया गया है। हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें