फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूल बस की टक्कर बाइक सवार दो युवक घायल

Sat, 17 Oct 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर नौगांवा मोड़ के पास शुक्रवार को स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। घायलों को सीएचसी गौरी बाजार से मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया। पथरहट निवासी संत मणि (26) और सोनू गुप्ता (28) चौरीचौरा से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। खरोह चौराहे से आगे नौगांवा मोड़ पर पीछे से आ रही बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। संत मणि के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि सोनू के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें