भाटपार रानी। दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में बृहस्पतिवार की शाम दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार भाटपार रानी पीएचसी पर कराया गया। एक को गंभीरावस्था में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पहली दुर्घटना में कंपोजिट विद्यालय बंजारवा के शिक्षक अजीत कुमार (40) सेंट्रल बैंक छपिया से भाटपार रानी आवास पर आते समय पीछे से बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें सिर में तथा चेहरे पर चोट आई है। दूसरी दुर्घटना तके चकिया कोठी के पास श्रीरामपुर थाना के मदनचक ग्राम निवासी सुरेश कुशवाहा (25) भगत टेंपो पलटने से घायल हो गए। सवह टेंपो से अपने गांव मदनचक जा रहे थे। युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। संवाद