फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक घायल

Fri, 08 Aug 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। गढ़ारामपुर-त्रिमुहानी घाट मार्ग पर पहाड़पुर गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी रवि चौहान (18) बाइक से तरकुलवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से महुआपाटन गांव निवासी संतोष त्रिपाठी (40) अपनी बाइक से आ रहे थे। पहाड़पुर के पास दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें