गौरी बाजार। क्षेत्र के ग्राम सेखुईं निवासी युवक की दुबई में बृहस्पतिवार को सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। शुक्रवार को मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और मां रोने लगीं। जानकारी के अनुसार, सेखुईं गांव निवासी राजू निषाद (34) पुत्र सत्य नारायण निषाद घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए छह माह पहले दुबई कमाने गया था। संवाद