फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आर्मी के जवान समेत दो युवकों पर महिला से छेड़खानी का आरोप

Thu, 31 Jul 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय महिला से बैंक जाते समय आर्मी जवान समेत दो युवकों पर सरेराह छेड़खानी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आर्मी जवान इन दिनों अवकाश पर आया है। वारदात पांच दिन पूर्व की बताई जा रही है। पीड़िता केस दर्ज कराने के लिए उसी दिन से थाने का चक्कर लगा रही है। उसका कहना है कि पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कहकर टाल दे रही है। उसने बुधवार को थाने पहुंच कर कार्रवाई नहीं होने पर अनहोनी की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति बाहर रहते हैं। वह बेटे और बेटी तथा ससुर के साथ रहती है। शुक्रवार की सुबह वह बैंक में रुपये जमा करने जा रही थी। प्रभारी थानेदार सुरेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता थाने आई थी। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें