फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उग्रसेन सेतु से नदी में गिरे दो युवक, गोताखोरों ने बचाया

Fri, 23 Oct 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु पर बुधवार की देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक नदी में गिर गए। मौके पर तैनात गोताखोरों ने दोनों को सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन

उग्रसेन सेतु पर बुधवार की सुबह से ही मूर्ति विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया था, जो रात करीब 11 बजे तक चलता रहा। मूर्तियों की संख्या अधिक होने के कारण मुख्य चौक से पुल तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। रात करीब 10 बजे विसर्जन के दौरान अचानक दो युवक मूर्ति के साथ नदी में गिर पड़े। उन्हें डूबता देख लोगों ने शोर मचाया। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तत्काल नदी में उतरकर दोनों को बचा लिया। चौकी इंचार्ज लक्ष्मी शंकर द्विवेदी ने बताया कि लोगों ने युवकों को नदी में गिरते देख लिया था। गोताखोरों की मदद से दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें